बिरहोर आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों का बनेगा राशन कार्ड
रांची : उपायुक्त रांची छवि रंजन द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद ने मंगलवार को अनगड़ा प्रखण्ड के कुसुम टोला पहाड़ी क्षेत्र में आवासित बिरहोर आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों का खाद्यान्न वितरण सत्यापन तथा छूटे हुए परिवारों का राशन कार्ड बनाने हेतु भ्रमण किया। भ्रमण के क्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अनगड़ा उत्तम कुमार एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी मोंका भेंगरा भी उपस्थित थे।
गांव के 12 परिवारों को प्रति माह 35 किलोग्राम चावल मुख्यमंत्री डाकिया योजना के तहत सील्ड बैग में उनके घर पर पहुंचाया जाता है। शेष छूटे हुए परिवारों का आवेदन प्राप्त करने हेतु अगले दिन बुधवार को पंचायत सचिव एवं जनसेवक को गांव भ्रमण करने का आदेश दिया गया।





