मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल से मिला राष्ट्रीय सैनिक संस्था का नेशनल कोर ग्रुप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्यपाल से मिला राष्ट्रीय सैनिक संस्था का नेशनल कोर ग्रुप

देहरादून। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के नेशनल कोर ग्रुप के पदाधिकारियों ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्था के विभिन्न कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था की ओर से राष्ट्रीय एकीकरण, चरित्र निर्माण और नैतिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं। विशेष रूप से विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों को नैतिक मूल्यों और चरित्र निर्माण के प्रति जागरूक करना एक अत्यंत सराहनीय कदम है। राज्यपाल ने संस्था को और अधिक सदस्य जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देशभक्त नागरिकों का यह संगठन राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्था के प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और राष्ट्रीय एकता को और मजबूती मिलेगी।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था 22 वर्षों से राष्ट्र प्रथम और राष्ट्रहित सर्वोपरि के सिद्धांत पर कार्यरत एक गैर-राजनैतिक संस्था है। राज्यपाल भी इस संस्था से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में एक लाख से ज्यादा संस्था के सदस्य हैं और 23 राज्यों में सक्रिय है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टीपी त्यागी(से नि), लेफ्टिनेंट जनरल अश्विनी कुमार बख्शी (से.नि.), मेजर जनरल एमएल असवाल (से.नि.), मेजर जनरल रणजीत सिंह (से.नि), प्रभा मेहता, सत्यजीत, हरीशचंद्र बद्रीनाथ राठौड़, कैप्टन केपी सिंह और राजन छिब्बर आदि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें