मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल में जमानत पर आए युवक को गोली मारी, घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कैथल में जमानत पर आए युवक को गोली मारी, घायल

कैथल। गांव पाई में बुधवार सुबह घर से बाइक पर खेलने जा रहे एक युवक को कार सवार चार बदमाशों ने घेरकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग‌ कर दी। अवैध हथियारों से बदमाशों ने उसे चार गोलियां मारी। गोली लगने के बाद घायल युवक भागने लगा तो बदमाशों ने उसका थाने तक पीछा किया। सूचना पाकर पूंडरी थाने की पुलिस मौका पर पहुंची। घायल को कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया है।परिजन ओमप्रकाश ने बताया कि घायल युवक सचिन फुटबॉल खेलने के लिए बाइक से मैदान में जा रहा था। इस दौरान गांव में स्थित केवीएम स्कूल के पास स्विफ्ट गाड़ी में आए दो से तीन युवकों ने सचिन पर फायरिंग कर दी। यह घटना करीब सुबह साढ़े 11 बजे की है। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। जिन्होंने युवक को तुरंत अस्पताल के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस अधिकारी संदीप कुमार ने बताया की घायल युवक को दो से तीन गोलियां लगी हैं।घायल युवक के शरीर पर पांच से छह जगहों पर चोट लगी हैं। गनीमत यह रही युवक के सिर पर चोट नहीं है। पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। ‌ बताया जा रहा है कि घायल युवक सचिन भी हत्या के मामले में जमानत पर आया हुआ है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायल के बयानों के बाद मामला दर्ज किया जाएगा और असली बात सामने आएगी। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ‌

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें