मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी काबू

पानीपत। पानीपत खंड इसराना में एक व्यक्ति ने छह वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया। पड़ोसियों ने उसे मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना उस समय हुई, जब बच्ची की मां कमरे में सो रही थी और पिता काम पर बाहर गए हुए थे। थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वह गांव में किराए पर रहते है ओर उसका पति चेन्नई में मिस्त्री का काम करता है। वह खुद पास की एक फैक्ट्री में कार्यरत है।महिला के अनुसार, 22 जनवरी को उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह घर पर आराम कर रही थी, उनकी 6 वर्षीय बेटी आंगन में खेल रही थी। शाम को अंधेरा होते ही उसे बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने बाहर आकर देखा, तो आवाज सामने किराएदार प्रदीप के कमरे से आ रही थी। महिला ने कमरा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक और पड़ोसियों को बुलाया। काफी जद्दोहद के बाद दरवाजा खोला गया। अंदर किराएदार आपत्तिजनक हालत में था। आरोपी प्रदीप ने बच्ची को खाने की चीज देने के बहाने कमरे में बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इसराना थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि आरोपी को गुरुवार की शाम को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें