मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

लोहाघाट जेल से नेपाल का बंदी फरार, बलात्कार के आरोप में था कैद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंपावत।लोहाघाट के न्यायिक बंदीगृह से एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया है। नेपाल का यह आरोपित बलात्कार के आरोप में न्यायिक हिरासत में था। गुरुवार की सुबह आरोपित अचानक बंदीगृह से फरार हो गया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने फरार आरोपित की तलाश तेज कर दी है।पुलिस ने फरार आरोपित की जानकारी सार्वजनिक करते हुए किसी भी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी शेयर करने की अपील की है।पुलिस के मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त को चंपावत कोतवाली अंतर्गत चल्थी चौकी क्षेत्र में शंकर लाल चौधरी (32) पुत्र विपत लाल चौधरी निवासी ग्राम धर्मपुर थाना सिसैया नगर पालिका बेटकोट महेंद्रनगर जिला कंचनपुर नेपाल के विरुद्ध एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय के आदेश पर आरोपित इस वक्त न्यायिक हिरासत में लोहाघाट न्यायिक बंदीगृह में था, लेकिन गुरुवार को चकमा देकर आरोपित फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने हरे रंग की टी-शर्ट और काले रंग का निकर पहना था। पुलिस ने फरार आरोपित की किसी भी जानकारी को पुलिस से साझा करने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें