मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

सौरव गांगुली पर बन रही बायोपिक में ''दादा'' का किरदार निभाएंगे रणवीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सौरव गांगुली पर बन रही बायोपिक में ''दादा'' का किरदार निभाएंगे रणवीर

कोलकाता, 23 फरवरी । टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। गांगुली से जुड़े करीबी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि उनकी बायोपिक में दादा का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर तैयार हो गए हैं।

लव फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस बायोपिक की घोषणा नौ सितंबर 2021 को ही गांगुली और लव फिल्म्स ने संयुक्त रूप से की थी। दो साल की रिसर्च के बाद फिल्म के स्क्रिप्ट तैयार हुई है जिस पर सहमति देने के लिए हाल ही में सौरव गांगुली मुंबई गए थे। करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फिल्म के लिए सौरभ गांगुली ने ही रणबीर कपूर को चुनने को कहा था। इसके बाद लगातार रणवीर से बात हो रही थी। सूत्रों ने बताया कि रणबीर अपनी अगली फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन तुरंत ही कोलकाता में सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग भी शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि सौरव गांगुली का कैरियर काफी चर्चित रहा है। टीम इंडिया के कप्तान से लेकर टीम से निकाले जाने तक। बाद में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष से लेकर राज्य व केंद्र के शीर्ष नेताओं के उनसे मुलाकात की खबरें अमूमन सुर्खियों में रहती हैं।

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें