मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार: लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा वर्ग की अहम भूमिका: सतीश पूनिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हिसार,। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा लोकसभा

प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा है कि युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्हें चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए अधिक से अधिक मतदान करना

चाहिए, ताकि हमारा लोकतंत्र मजबूत हो सके। सतीश पूनिया यहां की जाट

धर्मशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन को

संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने जाट धर्मशाला में चौ.

छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया।

सतीश

पूनिया ने कहा कि देश पर कांग्रेस ने 55 वर्ष से अधिक समय तक शासन किया है।

पहले यह धारणा फैलाई गई कि केवल कांग्रेस ही देश पर शासन कर सकती है और

कांग्रेस में भी केवल एक परिवार ही शासन करने योग्य है। कांग्रेस की इस

धारणा को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, चौ. चरण सिंह व चौ. देवीलाल जैसे नेताओं

ने बदलने में मुख्य भूमिका निभाई और एक समय ऐसा आया, जब कांग्रेस के खिलाफ

बड़ा मूवमेंट खड़ा हो गया।

उन्होंने आगे कहा कि धीरे-धीरे

कांग्रेस की शक्ति और कमजोर हुई तथा आज हालत यह है कि कांग्रेस विपक्ष में

बैठने लायक भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में जो

बदलाव हुए हैं, वह पिछले 55 वर्षों में भी नहीं हुए। यह सब प्रधानमंत्री

द्वारा आजादी व मजबूती से काम करने का नतीजा है।

युवा

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि युवा

शक्ति आने वाली 25 मई तक अपना संकल्प मजबूत रखे, संकल्प कमजोर नहीं होना

चाहिए क्योंकि यह चुनाव देश की 140 करोड़ जनता के भविष्य का फैसला करेंगे।

यह चुनाव केवल पांच साल का चुनाव नहीं है, बल्कि 25 साल का चुनाव है,

क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने

का जो संकल्प लिया है, हमें उसमें सहयोग देना है।

सम्मेलन

को संबोधित करते लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा कि सम्मेलन में आई

युवाओं की भीड़ हमारी जीत का सूचक है। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्ष

बामल ने सम्मेलन में आए वरिष्ठ नेताओं व युवाओं का स्वागत किया। उन्होंने

युवा सम्मेलन को सफल बताते हुए कहा कि युवाओं के लिए केवल भारतीय जनता

पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही आशा की किरण हैं।

भाजपा

लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि युवा सम्मेलन में सीकर

के सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल

गुप्ता, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड व लोकसभा प्रभारी अमरपाल राणा सहित अन्य

पदाधिकारियों ने भी युवा सम्मेलन को संबोधित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें