मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

रांची को दो अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का मिलेगा मौका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची को दो अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का मिलेगा मौका

रांची, 23 फ़रवरी । रांची दो अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इसमें एक एथलेटिक्स का और दूसरा हॉकी का होगा। रांची में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय फेडरेशन की ओर से इसकी मेजबानी करने का मौका दिया जा रहा है। अक्टूबर या नवंबर में ये दोनों आयोजन रांची में होंगे। इसमें साउथ एशियन एथलेटिक्स (सैफ) चैंपियनशिप और हॉकी का इंटरनेशनल इवेंट का आयोजन शामिल है। सैफ एथलेटिक्स के आयोजन की तैयारी खेल निदेशालय की ओर से की जा रही है।

साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार रांची में होगा। इसमें सात देशों के चार सौ से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रांची आयेंगे। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने बातया कि विभाग की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी चल रही है।

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें