रांची प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह 23 को
रांची,
18 मार्च । रांची प्रेस क्लब की ओर से होली मिलन समारोह 23 मार्च
को आयोजित किया जायेगा। प्रेस क्लब की ओर से सोमवार को बताया कि मिलन
समारोह दोपहर 12:00 बजे से लेकर 4:00 तक चलेगा। बिना एंट्री कूपन के किसी
की भी एंट्री नहीं होगी। एंट्री कूपन 20 मार्च तक प्रेस क्लब के कार्यालय
से सदस्य ले सकते हैं।





