मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

डीपी ज्वेलर्स लूटकांड मामले में रांची पुलिस बिहार और ओडिशा में कर रही छापेमारी, छह हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राजधानी के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के समीप डीपी ज्वेलर्स में हथियार के बल पर हुई लूटपाट के मामले में रांची पुलिस की टीम ने लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए बिहार और ओडिशा के कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लूट मामले में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि अपराधी जो बाइक छोड़ फरार हुए थे, उस बाइक का नंबर हावड़ा के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस की टीम उस व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है। लुटेरों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद एक बाइक को एयरपोर्ट रोड में छोड़ दिया था। इसके बाद लुटेरे दूसरी बाइक से फरार हो गए थे।पुलिस को आशंका है कि जब्त की गई बाइक चोरी की है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने लूट मामले का खुलासा करने के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी टीम में सिटी एसपी राजकुमार मेहता, तीन डीएसपी, सात थाना प्रभारी और 16 सब-इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है। टीम लगातार लूटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।उल्लेखनीय है कि बिरसा चौक स्थित डीपी ज्वेलर्स में 28 जून को चार अपराधी हथियार के बल पर लगभग 1.50 करोड़ के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में संचालक ओम वर्मा के बयान पर जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लूटपाट के दौरान संचालक को अपराधियों ने गोली मार दी थी। इससे वह घायल हो गये थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें