रांची पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील
रांची: अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी ने फ्लैग मार्च निकाला।पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया प भ्रामक मैसेज से सतर्क रहने की अपील की है। जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना हो।पुलिस सोशल मीडिया पर पहली नजर रखी हुई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो मैसेज पोस्ट करने के वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आम जनता से सहयोग की अपेक्षा रखती है। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या फिर वरीय पुलिस अधिकारी को दे सकते हैं।





