मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

होली और शब-ए-बारात को लेकर रांची पुलिस सतर्क

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

होली और शब-ए-बारात को लेकर रांची पुलिस सतर्करांची, 05 मार्च । रांची पुलिस होली और शब ए बरात को लेकर अलर्ट है। होली पर्व पर रांची में शांति और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगातार शांति समिति की बैठक थाने स्तर पर हो रही है।होली में नशा कर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। खासकर सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों पर विशेष नजर रखने का आदेश एसएसपी किशोर कौशल ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को दिया है। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। किसी भी तरह के घटना होने पर कंट्रोल रूम और वरीय अधिकारियों को सूचना देने को कहा गया है।एसएसपी ने जहां लोगो से होली भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही नशा कर हुडदंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है। होली पर्व को देखते हुये रांची में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण सभी क्षेत्रों में शनिवार देर रात तक ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा और शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक के खिलाफ न्यायालय में संशोधित मोटर यान अधिनियम 2019 की धारा 185 के तहत अभियोजन की कारवाई की जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें