मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में जमीन कारोबारी की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, मास्टरमाइंड सहित छह गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में जमीन कारोबारी की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, मास्टरमाइंड सहित छह गिरफ्तार

रांची। रांची पुलिस ने शहर के रातू थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो जमीन कारोबारियों पर गोलीबारी के मास्टरमाइंड समेत छह अपराधियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इस गोलीबारी में हजारीबाग के केरेडारी निवासी रवि कुमार की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी बलमा गंभीर रूप से घायल है।

रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि विशेष टीम ने छापेमारी कर रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र निवासी मास्टरमाइंड कुणाल कुमार को उसके दो अन्य साथियों बबलू गोप और लालमोहन कुमार के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाए गए तीन शूटर इमरोज अंसारी, श्रीचंद प्रजापति और विजय महतो को भी अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दबोच लिया।

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार रविवार की शाम जमीन कारोबारी रवि और बलमा रातू थाना क्षेत्र में झखड़ाटांड़ मुंडा टोली में शराब पी रहे थे। उसी दौरान साजिशकर्ता कुणाल कुमार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हमले में रवि की मौके पर मौत हो गई और बलमा घायल होकर गिर पड़ा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की योजना करीब आठ महीने पहले बनाई गई थी। उस समय जमीन विवाद में बलमा ने कुणाल के पिता के साथ मारपीट की थी। इसके अलावा, दस दिन पहले दस हजार रुपये की उधारी को लेकर बलमा ने कुणाल को सार्वजनिक रूप से चुनौती दी थी। इसी अपमान और पुरानी रंजिश के कारण कुणाल ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश और जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। घायल बलमा के होश में आने के बाद कई और अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें