रांची डीसी ने की अनुकंपा समिति की बैठक,तीन लोगों की नियुक्ति पर अनुशंसा की गई
रांची: डीसी राहुल कुमार सिन्हा सह अध्यक्ष जिला अनुकम्पा समिति रांची द्वारा मंगलवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अनुकम्पा समिति के आधार पर नियुक्ति सम्बंधित बैठक आयोजित की गई। जिसमें सामान्य/ चौकीदार के आश्रित से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला स्थापना उप-समाहर्ता रांची, श्रीमती स्वेता वेद एवं सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिला अनुकम्पा समिति के द्वारा निम्न रूपेण प्रस्तावों में नियुक्ति की अनुशंसा की गई
राष्ट्रीय सागर संवाददाता
(1) ग्रामीण पुलिस चौकीदार के अनुकम्पा में कुल-01 की नियुक्ति की सहमति प्रदान की गई।
(2) जिला अनुकम्पा समिति सामान्य में कुल- 02 की नियुक्ति की सहमति प्रदान की गई।





