मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

रांची: ब्यूटीशियन से दुष्कर्म व धर्मांतरण दबाव, सैलून संचालक समेत दो पर FIR

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची: ब्यूटीशियन से दुष्कर्म व धर्मांतरण दबाव, सैलून संचालक समेत दो पर FIR

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी, जिसके बाद मेडिकल जांच कराई जाएगी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता पूर्व में ओडिशा के एक सैलून में मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। उसे अधिक वेतन का लालच देकर रांची बुलाया गया और डंगरा टोली स्थित एक सैलून में ब्यूटीशियन के रूप में ज्वाइन कराया गया।

पीड़िता का आरोप है कि सैलून संचालक सोहेब मलिक और सोहेल खान ने उसे धोखे में रखा। आरोप के मुताबिक, जनवरी में उसे एक फ्लैट में बंधक बनाकर जबरन दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपी उस पर लगातार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए लालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि पीड़िता का करीब 1 लाख 64 हजार रुपए सैलून संचालक के पास बकाया है।

पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या पैसों के विवाद या जॉब की आड़ में युवती का शोषण किया गया है।

लालपुर थाने की पुलिस के अनुसार, कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। सैलून संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के हर तकनीकी और चश्मदीद साक्ष्य को खंगाल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें