मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

रामनगर और नैनीताल के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रामनगर और नैनीताल के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर और नैनीताल स्थित न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। ‘ऑल इंडिया जजेस एसोसिएशन’ के नाम से भेजे गए एक ईमेल में दावा किया गया कि जजों के चैंबर में 12 आरडीएक्स बम और आईईडी लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल नैनीताल के जिला जज समेत जिले की अन्य अदालतों को भी प्राप्त हुआ। ईमेल में कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराने की चेतावनी दी गई थी। मेल में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण को रोके जाने की मांग का भी उल्लेख किया गया है। धमकी मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया।

सूचना मिलते ही रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी की अदालतों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सभी न्यायालय परिसरों को खाली करा लिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

न्यायालयों में मौके पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता पहुंचकर सघन तलाशी अभियान में जुट गए। कोर्ट रूम, जजों के चैंबर, वकीलों के कार्यालय और पूरे परिसर की गहन जांच की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने हर संदिग्ध स्थान की बारीकी से जांच की, हालांकि देर शाम तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

धमकी के चलते दिनभर अदालती कामकाज प्रभावित रहा।

वकीलों, न्यायिक कर्मचारियों और लोगों को परिसर से बाहर कर दिया गया। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

वरिष्ठ अधिवक्ता हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है और एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

ईमेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम जांच में जुटी है।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे न्यायालय परिसर में तलाशी की गई है, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जल्द ही मेल भेजने वाले की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए टीम का गठन किया गया है, जो इसकी जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें