मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

रामगढ़ एसपी ने 31 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, दो लाइन क्लोज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़ । रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को जिले के 31 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। उन्होंने पतरातू में पदस्थापित एएसआई शंकर कुमार और बरकाकाना ओपी में पदस्थापित दिलीप कुमार पासवान को लाइन क्लोज किया है। इसके अलावा 29 पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न थानों में भेजा गया है। एसपी के द्वारा जारी की गई सूची में सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार सिंह को रजरप्पा थाना से बरकाकाना ओपी, तारामणि कुमारी को मांडू थाना से महिला थाना, गोपेश्वर तिवारी को रजरप्पा थाना से अपराध प्रवाचक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नूतन जसिंता खालको को महिला थाना से पतरातू थाना, विजय कुमार सिंह को रजरप्पा थाना से पतरातू थाना, मालती कुमारी को रजरप्पा थाना से रामगढ़ थाना, उदय प्रसाद यादव को रजरप्पा मंदिर ओपी से रजरप्पा थाना, योगेश रजक को गोला थाना से मांडू थाना, परवेज अहमद खां को गोला थाना से कुजू ओपी, तरसिसिया लकड़ा को पतरातू थाना से गोला थाना, उपेंद्र कुमार को बासल थाना से रजरप्पा मंदिर ओपी, सुरेश मलिक को कुज्जू ओपी से गोला थाना, सामंत कुमार दास को कुज्जू ओपी से अभियोजन कोषांग, मणि मोहन सिंह को कुजू ओपी से रामगढ़ थाना, थोमस बारला को वेस्ट बोकारो ओपी से पतरातू थाना, विनय कुमार सिंह को वेस्ट बोकारो ओपी से भदानीनगर ओपी, मनोहर प्रजापति को लईयो पिकेट से भुरकुंडा ओपी, देवेंद्र कुमार मुर्मू को भुरकुंडा ओपी से वेस्ट बोकारो ओपी, उदय कुमार शर्मा को भदानीनगर ओपी से रजरप्पा थाना, सुरेंद्र सोए को भदानीनगर ओपी से वेस्ट बोकारो ओपी, रामप्रसाद मुंडा को यातायात थाना से भुरकुंडा ओपी, महेश कुमार राम को यातायात थाना से भासल थाना, दिनेश तिवारी को अभियोजन कोषांग से रामगढ़ थाना, सिद्धेश्वर मुर्मू को पुलिस केंद्र से रजरप्पा थाना भेजा गया है। पुलिस केंद्र में मौजूद राम रतन पासवान, राजेश कुमार, राजेश कुजुर, सुकरा उरांव और लल्लू उरांव को यातायात थाना में पदस्थापित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें