रामगढ़ डीसी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
रामगढ़ डीसी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
रामगढ़, 27 फरवरी । रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने वोटिंग शुरू होने के बाद समाहरणालय परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम का जायजा लिया। इस दौरान डीसी ने जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक कर्मियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। सभी को निर्धारित प्रारूप के अनुसार सेक्टर दण्डाधिकारियों व मतदान पदाधिकारियों से जानकारियां संलग्न करने का निर्देश दिया।
सभी कर्मियों को कार्यों को गंभीरता से करते हुए किसी भी क्षेत्र से किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना प्राप्त होने पर त्वरित जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना देने एवं वरीय पदाधिकारियों को त्वरित मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।





