रामेश्वर उरांव ने झारखंड वासियों को दी मोहर्रम की शुभकामनाएं
रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पाक पर्व मोहर्रम की झारखंड वासियों को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत, त्याग बलिदान मानव जाति के लिए भाईचारगी का संदेश देता है।उनकी शहादत को वह शत शत नमन करते हैं। मोहर्रम के पावन पर्व के महीने पर आइए आप और हम मिलकर इश्वर से दुआ करें कि कोरोना के इस संकट से हमें जल्द छुटकारा मिले। उरांव ने मुहर्रम के अवसर पर यह भी कहा कि मुसलमानों के लिए यह महीना सबसे पवित्र माना जाता है।मुस्लिम समुदाय के लिए यह महीना बेहद ही पाक होता है। इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना का 10वां दिन सबसे खास होता है, जिसे रोज-ए-अशुरा कहते है। इस दिन को मुस्लिम समुदाय मोहम्मद हुसैन के नाती हुसैन की शहादत के तौर पर मनाते हैं। उरांव ने मुस्लिम समाज से सादगी के साथ घरों में रहकर ही त्योहार मनाने का अनुरोध किया है और कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए दुआ करने की भी अपील की है।
प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि मुहर्रम इस्लामी वर्ष यानी हिजरी वर्ष का पहला महीना है, जो काफी पवित्र माना गया है। दूबे ने मुहर्रम के पावन महीने की मुस्लिम समुदाय को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। आलोक दूबे ने कहा कि अल्लाह के रसूल हजरत मोहम्मद ने इस माह को अल्लाह का महीना कहा है। आज का दिन विश्व इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मुहर्रम के दिन ताजिया निकालने की भी परंपरा है, जिसमें कई झांकियां भी शामिल हुआ करती है, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से उल्लासपूर्णक त्योहार मनाना संभव नहीं होगा। दुबे ने कर्बला के शहीदों और हजरत इमाम हुसैन के शहादत को सादर नमन किया है। प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि मुहर्रम का आज का दिन सबसे अहम माना गया है। इस्लाम धर्म के नये साल की शुरुआत इसी महीने से होती है। मुहर्रम को अधर्म पर धर्म की जीत का भी प्रतीक माना गया है। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहाद मानव जाति के लिए भाईचारगी का संदेश देता है। प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने मुस्लिम धर्मावलंबियों को पवित्र मोहर्रम की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही साथ इस्लामिक नए वर्ष की बधाई भी दी है। गुप्ता ने कहा कि हजरत मोहम्मद के प्यारे नवासे एवं कर्बला के शहीदों को हम शत शत नमन करते हैं और उनकी कुर्बानी समाज के लिए सच्चाई के रास्ते पर चलने का संदेश देता है।





