मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

रामेश्वर उरांव ने किया प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रोफेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी और स्टेट रिजनल को-ऑर्डिनेटर जरिता लैफतलोंग, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल सहित प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू, राजीव रंजन प्रसाद उपस्थित थे।

प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के कार्यालय उद्घाटन के मौके पर उरांव ने कहा कि 1885 में कांग्रेस की स्थापना प्रोफेशनल लोगों ने ही की थी, पहली बैठक में 72 लोग बैठक में मौजूद थे। जिसमें वकील, डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य प्रोफेशनल उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई और बाद में देश के विकास में प्रोफेशनल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में प्रोफेशनल लोग फिर से कांग्रेस के बैनर तले एकजुट हो रहे है और सभी वर्गां का विकास कांग्रेस पार्टी की ओर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता देश में प्रेम की जगह घृणा फैला कर किसी भी तरह से सत्ता में बना रहने चाहते है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर खतरा उत्पन्न हुआ है। ऐसी स्थिति में सभी की एकजुटता जरूरी है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि कोई भी कानून बने, तो देश की जनता की इच्छा से बने और देश में धार्मिक सद्भाव कायम रहे। जरिता लैफतलोंग ने कहा कि संगठन को प्रदेश कांग्रेस के हर नेताओं-कार्यकर्त्ताओं का सहयोग मिल रहा है, यह संतोष की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में लोगों का रोजगार छीना गया, उद्योग धंधे बंद हो गये है, लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है, इसके खिलाफ लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि सभी लोगों की एकजुटता की बदौलत केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस कार्यकर्त्ता इन नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रहे है और जल्द ही लोगों को हक और अधिकार मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें