झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न राकेश पांडेय बने अध्यक्ष
रांची। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव 2020 जो देवघर में संपन्न हुआ। उसमें अध्यक्ष पद पर टीम एक की जीत हुई । उनके सभी उम्मीदवार भारी मतो से जीत हासिल की अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार पांडे, उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अकबर खान, करण सिंह , महा मंत्री रमेश उरांव, सहायक मंत्री रहमान खान, और उनके साथी सदस्य सभी जीते। उनकी इस जीत में झारखंड के 70000 पुलिस कर्मियों को उम्मीदों को जिंदा किया है जोकि पुराने रुके हुए उनकी उचित मांगों को पूरा कराना है इस टीम का काम होगा । इस जीत के बाद सभी ने जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दें वही जीते हुए प्रत्याशियों ने कहा कि हम पहले से और बेहतर काम करेंगे और हमारे पुलिस जवानों की जो समस्याएं हैं उनका समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे





