कांग्रेस भवन में राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
देहरादून, कांग्रेस भवन में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
महानगर
अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की
पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम
धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने 1980 में
राजनीति में कदम रखा तो उन्हें मिस्टर क्लीन मानव जाता था। विदेश में पढ़ाई
करने वाला एक नौजवान महज 40 साल की उम्र में राष्ट्रीय राजनीति की ऊंचाइयों
तक पहुंच गया। ऐसे राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर जल और सर्बत वितरण कार्यक्रम किया गया।





