राजगढ़ःदहेज की बात नहीं बनने पर शादी से किया इंकार,चार पर केस दर्ज
राजगढ़ःदहेज की बात नहीं बनने पर शादी से किया इंकार,चार पर केस दर्ज
राजगढ़,16 मार्च । सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने सुंदरपुरा निवासी चार लोगों पर सगाई के बाद दहेज की बात नहीं बनने पर प्रताड़ना के साथ शादी से इंकार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
एएसआई रघुवीरसिंह भिलाला के अनुसार ग्राम कोटरा निवासी 21 वर्षीय युवती ने बताया कि सुंदरपुरा निवासी जितेन्द्र से उसकी सगाई हो गई थी, उसके बाद वह दहेज में मंहगी कार की मांग करने लगा साथ ही मोबाइल पर अन्य चीजों की मांग करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जितेन्द्र पुत्र कंवरलाल वर्मा, सीमाबाई पत्नी कंवरलाल और कंवरलाल पुत्र नाथूलाल वर्मा निवासी सुंदरपुरा के खिलाफ धारा 498ए, 294 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





