मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में राजस्थान मित्र मंडल 13 टन पुआल से बना रहा दुर्गा पंडाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर चारों ओर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर बाजार स्थित बड़ा तालाब के समीप राजस्थान मित्र मंडल के पंडाल में इस बार पुआल की कारीगरी दिखेगी। पूरा पंडाल धान के वाल से बनाया जाएगा, जिसका रूप काल्पनिक है।पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित ने बुधवार को कहा कि पूजा पंडाल का निर्माण कार्य जोर-जोर से शुरू हो चुका है। इसे मेदिनीपुर जिले के तपन दास के जरिये 6 जून से बनाया जा रहा है। 13 टन पुवाल से गोलाकार पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पुआल की रस्सी के इस्तेमाल से आकर्षक डिजाइन' बनाए जा रहे हैं, जिसे मेदिनीपुर की सात महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहा है। मेदिनीपुर और सिलिगुड़ी के कुल 23 कारीगर पंडाल के निर्माण ने दिन रात लगे हैं।पंडाल के बाहर राम भक्ति में लीन बजरंगबली दिखेंगे। अंदर जहां माता विराजमान होंगी, वहां पर चित्रकारी के जरिये कृष्ण लीला का दृश्य दिखाया जाएगा, जो कि झारखंडवासियों के लिए अनूठा होगा। पंडाल की चौड़ाई 35 फीट, ऊंचाई 35 फीट और लंबाई 40 फीट होगी। मां दुर्गा की मूर्ति 15 फीट ऊंची और 14 फीट चौड़ी रहेगी। मां दुर्गा को स्वर्ण जड़ित आभूषणों से सजाया जाएगा। साथ ही कोलकाता सें मां दुर्गा के लिए विशेष पोशाक मंगाया गया है। मूर्ति को पिस्का मोड़ के मूर्तिकार पिंटू के जरिये बनाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें