मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा में डूबने से राजस्थान की युवती की मौत, युवक लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा में डूबने से राजस्थान की युवती की मौत, युवक लापता

ऋषिकेश। मुनि की रेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत तपोवन स्थित नीम बीच पर नहाने के दौरान राजस्थान के युवक और युवती पानी के तेज बहाव मेंबह गए। रेस्क्यू टीम ने गंगा नदी से युवती का शव बरामद कर लिया है,लेकिन युवक का पता नहीं चल सका है।बताया गया कि राजस्थान के जिला चुरू के सड़क वाली गली कस्बा रतनगढ़ वासी 23 वर्षीय गर्विता पुत्री लीटू कल्पना कांत और रतनगढ़ के पंचायती समिति के पीछे वार्ड नंबर 12 निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र जाखड़ पुत्र शंकर लाल जाखड़ तपोवन क्षेत्र में गंगा नहा रहे थे। तभी दोनों पानी के तेजप्रवाह में बह गए। सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर युवती को गंगा के तेज बहाव से बाहर निकाला, लेकिन डाॅक्टर ने युवती गर्विता को मृत घोषित कर दिया। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि गंगा डूबे युवक जितेंद्र जाखड़ का पता नहीं चल पाया। सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें