मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटको के लिए हुआ बंद, रानीपुर व मोहण्ड गेट से हुई रिकॉर्ड आमदनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटको के लिए हुआ बंद, रानीपुर व मोहण्ड गेट से हुई रिकॉर्ड आमदनी

हरिद्वार। हाथियों का घर तथा बाघों का अभयारण्य कहे जाने वाले राजाजी टाइगर रिजर्व को 15 जून से सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। मानसून सीजन की समाप्ति के बाद अब इसे 15 नवंबर को पर्यटको के लिए खोला जाएगा।इस बार पार्क के सभी गेटों से बड़ी संख्या में पर्यटक वन्यजीवो के दीदार को पहुंचे, साथ ही इस बार हरिद्वार रेंज स्थित रानीपुर गेट से पिछले वर्ष की तुलना मे दोगुनी कमाई हुई है। पिछले वर्ष रानीपुर गेट से लगभग 9 लाख 58 हजार की आमदनी हुई थी जो इस बार बढकर 17 लाख 36 हजार की हुई है, तो वहीं व चीलावाली के मोहण्ड गेट ने भी पूर्व वर्षो के विपरीत राजस्व अर्जन के नए रिकॉर्ड बनाये है। साथ ही चीला व मोतिचूर ने भी लोगो को आकर्षित करते हुए खासा राजस्व कमाया है। सभी चार गेटों से पार्क को एक करोड़ तेइस लाख का राजस्व मिला।इस बार भारतीय पर्यटको के साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी वृध्दि हुई है। सभी गेटो मे इस बार 51500 सैलानियों ने भ्रमण किया। इनमे दो हजार विदेशी पर्यटक भी शामिल है। विगत वर्ष 46 हजार के करीब सैलानी राजाजी पंहुचे थे, जिनमें 1400के करीब विदेशी नागरिक थे।सभी चार गेटों से प्राप्त राजस्व के क्रम में रानीपुर से 17.36 लाख, मोहण्ड से 35.27 लाख, चीला से 53.20 लाख तथा मोतिचूर 17.13 लाख के राजस्व की प्राप्ति हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें