राजभवन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
देहरादून,। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन
में राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया सहित राजभवन
के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से सामूहिक योगाभ्यास किया गया।
इस
मौके पर राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय
परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। व्यस्तताओं से भरी अपनी दिनचर्या
में योग को शामिल करके हम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा
कि योग जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन बनाने के अलावा स्वास्थ्य और
कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है। हम सभी को अपनी दैनिक
जीवन शैली में योग को अपनाना चाहिए।





