मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : टोल फ्री नंबर पर दिव्यांगजनों की समस्या का तुरंत हो रहा समाधान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर : टोल फ्री नंबर पर दिव्यांगजनों की समस्या का तुरंत हो रहा समाधान- साढ़े 6 हजार कॉल्स का हुआ त्वरित निराकरणरायपुर, 25 फरवरी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दिव्यांगजन की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए टोल फ्री नंबर का फायदा दिव्यांगजनों को मिलने लगा है। टोल फ्री नंबर 155-326 नंबर और हेल्पलाइन नंबर 1800-233-8989 पर डॉयल करते ही समाज कल्याण विभाग द्वारा तुरंत उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। अब तक 6 हजार 522 लोगों के कॉल्स का निराकरण किया जा चुका है। धमतरी जिले के ग्राम पंचायत गुजरा की 28 वर्षीय अस्थिबाधित कु. सुनीति साहू, 20 वर्षीय दिव्यांग एस. कुमार निषाद और दिव्यांग नीरा बाई साहू द्वारा टोल फ्री नंबर पर फोन करने के 24 घंटे में ही सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत घर पहुंच सेवा के जरिए व्हील चेयर दी गई है।उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों, दिव्यांगजनों व तृतीय लिंग के व्यक्तियों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 155-326 व हेल्पलाइन नंबर 1800-233-8989 जारी किया गया है। इस नई सुविधा से महतारी एक्सप्रेस-102, मेडिकल हेल्पलाइन 104 और आपातकालीन सेवाओं के लिए जारी नंबर 112 को भी जोड़ दिया गया है। इन नंबरों में डायल कर हितग्राही अपनी समस्याओं व मांगों से विभाग को अवगत करा सकते हैं। हेल्पलाइन सेंटर द्वारा इनकी समस्याओं को संबधित जिले को ऑनलाइन भेजकर त्वरित कार्यवाही करने कहा जाता है। धमतरी जिले को प्राप्त प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों दिव्यांगों को इनके आने जाने की समस्या को देखते हुए, घर पहुँचकर आवश्यक दस्तावेज लेकर निःशुल्क व्हीलचेयर वितरित की गई। हेल्पलाईन और टोल फ्री नम्बर के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ आपातकालीन सेवाएं, परामर्श, शिकायत, पेंशन भुगतान के निराकरण जैसी कई मदद ली जा सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें