मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी से लेकर टिहरी और नैनीताल तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। पहाड़ी जिलों में बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, देहरादून, टिहरी और नैनीताल में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इसके अलावा, अनुमान है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है।

राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ मौसम प्रभावित रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर बारिश का दौर सक्रिय रहेगा।

19 जून को भी मौसम का यही पैटर्न जारी रहने की संभावना है।

इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में अधिक स्थानों पर वर्षा देखने को मिल सकती है, जबकि देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर सक्रिय रहने की चेतावनी दी गई है।

20 जून को बारिश की तीव्रता थोड़ी कम होने का अनुमान है, लेकिन पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बारिश जारी रह सकती है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

इसके अलावा 18 से 20 जून के दौरान पूरे राज्य में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और झोंकों में यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें