मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार, तापमान में बढ़ोतरी जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार, तापमान में बढ़ोतरी जारी

कोलकाता, 15 मार्च । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता के साथ-साथ उत्तर और दक्षिण 24 परगना में बिजली कड़कने के साथ ही बारिश होगी। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसकी वजह से हल्की ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा कोलकाता में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है जबकि अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य है। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा में भी तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। दक्षिण बंगाल के इलाके के आसमान में बादल छाए हुए हैं जिसकी वजह से गर्मी बढ़ रही है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी तापमान में बढ़ोतरी जारी है। यहां न्यूनतम तापमान 22 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसकी वजह से दिन को गर्मी लग रही है। मौसम विभाग ने पहले ही इस बात की संभावना जताई है कि मार्च महीने में अंत तक भीषण गर्मी शुरू हो जाएगी। इस बिच हल्की बारिश की वजह से मौसम कुछ हद तक सामान्य बना रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें