मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में बारिश जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से मौसम सर्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंड में बारिश जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से मौसम सर्द

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश जारी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब क्षेत्र में बर्फबारी होने से पहाड़ों में ठंडक बढ़ गई है। मैदानी जिलों में भी बारिश से बारिश से सर्दी का आगाज हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।उत्तराखंड में सोमवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश जारी है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के साथ ही हेमकुंड साहिब सभी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से मौसम सर्द हो गया है। वहीं गंगोत्रीी-यमुनोत्री धाम के चारों तरफ की चोटियां बर्फ से ढक गई हैं।बर्फबारी के बाद धामों में ठंड भी बढ़ गई है। देश-विदेश से पहुंचे तीर्थ यात्री बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। बर्फबारी के कारण हेलीकाप्टर सेवाएं भी उड़ान नहीं भर पा रही हैं। जबकि बर्फबारी के बाद ठंड से यात्रियों को राहत दिलाने के लिये अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही यात्रियों को मेडिकल से संबंधित कोई परेशानी न हो, इसके लिये भी यात्रा मार्ग सहित धामों में चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।मौसम केंद्र का पूर्वानुमानराज्य के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के पिथौरागढ़ बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा व बर्फबारी (3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें