मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का येलाे अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का येलाे अलर्ट

देहरादून। प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हैं। प्रदेश की राजधानी समेत मैदानी व पर्वतीय जिलों में लगातार बारिश हाे रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलाें में भारी बारिश का येलाे अलर्ट जारी किया है। राज्य के तवाघाट लिपुलेख सड़क मार्ग मेलघाट में पत्थराें के गिरने से बंद है।माैसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में मंगलवार काे भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिजली चमकने और गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका जताई है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं तेज वर्षा की संभावना है। सोमवार रात से देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की से मध्य दौर की बारिश भी हुई। रात के समय कई हिस्सों में बारिश होने से तापमान में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कमी आई है।वहीं, पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट लिपुलेख सड़क मार्ग मेलघाट में बोल्डर और मलबा आने से दाे दिन से बंद है। पहाड़ी की ओर भारी संख्या मात्र में मलबा जमा है और लगातार पत्थर गिरने के कारण सड़क खोलने में भी दिक्कत आ रही है।मंगलवार को भी रास्ता से मलबा हटाने का काम चल रहा है। चमोली मंडल के उखीमठ हाईवे पर कई जगह पर भूस्खलन हाे रहा है। हाईवे पर मलबा आने के कारण वाहनों की आवाजाही भी बामुश्किल हो पा रही है, जबकि बड़े वाहन बिल्कुल भी नहीं जा पा रहे हैं।देवल धार गांव के नीचे लगभग 30 मीटर हिस्से में भूस्खलन हुआ है और इसके साथ ही खेत भी कट रहे हैं। थराली के सोल क्षेत्र में थराली -डूंगरी मार्ग पर प्राणमती पुल के पास बारिश के दौरान मलबा आने से सड़क बंद है।प्रदेश में लगातार बारिश से बदरीनाथ में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से सभी घाट जलमग्न हो गए हैं। इसके अलावा भागीरथी, मंदाकिनी, सरयू समेत अन्य नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने नदी किनारे जाने पर रोक लगा दी और घाटों पर एसडीआरएफ को तैनात कर दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें