मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में बारिश से हालात प्रभावित, पुलिस ने कॉर्पोरेट कर्मचारियों को दी वर्क फ्रॉम होम की सलाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम में बारिश से हालात प्रभावित, पुलिस ने कॉर्पोरेट कर्मचारियों को दी वर्क फ्रॉम होम की सलाह

जलभराव-जाम की आशंका, अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील

गुरुग्राम,शहर में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को कॉर्पोरेट कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर जलभराव और भीषण यातायात जाम की प्रबल संभावना है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए यह सावधानी परामर्श जारी किया गया है।

गुरुग्राम पुलिस ने कॉर्पोरेट क्षेत्र और निजी प्रतिष्ठानों से पुरजोर आग्रह किया है कि वे गुरुवार को अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें। पुलिस का कहना है कि सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम होने से ट्रैफिक प्रबंधन दलों को यातायात सुचारू रखने और आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध रूप से चालू रखने में मदद मिलेगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक बिना जरूरी काम के घर से न निकलें। वाहन चलाते समय गति धीमी रखें, जलभराव वाले इलाकों से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। गुरुग्राम पुलिस ने कहा नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए आपके सहयोग की सराहना करते हैं। सुरक्षा सर्वोपरि, सावधानी से चलें। ट्रैफिक या आपात स्थिति की जानकारी के लिए नागरिक गुरुग्राम ट्रैफिक हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें