मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।मिली जानकारी के अनुसार सुबह कांस्टेबल विकास, रेलवे पुलिस ने लक्सर कोतवाली को शूगर मिल के पास रेलवे पटरी किनारे एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने बताया कि मौके पर लगभग 40 से 45 वर्ष के एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों एवं राहगीरों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद बाजार चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने शव का पंचायतनामा भर कर शव को मोर्चरी भेजा।वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि अज्ञात पुरुष के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की मोर्चरी भेज दिया गया है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे सुरक्षित रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें