मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : भाजपा ने रेलवे जंक्शन पर चलाया आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : भाजपा ने रेलवे जंक्शन पर चलाया आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान

जींद। रेलवे जंक्शन पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को रेलयात्री संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल और जिला प्रभारी मदनलाल गोयल पहुंचे। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा को आना था, लेकिन किसी कार्यवश वो इस कार्यक्रम में नही पहुंच सके।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल ने किया। उन्होंने रेलयात्रियों के बीच बैठ कर उन्हें स्वदेशी के फायदे बताए और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग अपने जीवन में करने का आह्वान किया। जिला प्रभारी मदनलाल गोयल ने कहा कि भारत देश की आत्मा स्वदेशी है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के रेलवे स्टेशनों पर जनप्रतिनिधि स्वदेशी को लेकर रेलयात्रियों के बीच हैं। सभी को स्वदेशी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर जो काम करते हैं, उनके नाम का बोर्ड लगाएंगे ताकि वो रेलवे यात्री स्वदेशी के प्रति जागरूक हों।तिजेंद्र ढुल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देशभर में यह आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की थीम यही है कि वोकल पर लोकल और लोकल फॉर वोकल। इसका मतलब है कि देश में बनी चीजों का ही अधिक से अधिक उपयोग व प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत देश में पांच हजार से अधिक कंपनियां रजिस्ट्रड हैं लेकिन वो बाहर से सामान लेती हैं और फिर यहां बेचती हैं, जिससे देश का सारा पैसा बाहर जाता है। दूसरे देशों के प्रोडटक्ट हमें उपयोग नहीं करने हैं। इससे भारत में स्वरोजगार बढ़ेगा और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें