रायगढ़-डीजल चोरी करने वाला ड्रायवर और उसका साथी गिरफ्तार
रायगढ़-डीजल चोरी करने वाला ड्रायवर और उसका साथी गिरफ्ताररायगढ़, 25 फरवरी ।पुसौर पुलिस ने शनिवार को डीजल चोरी के आरोप में पोकलेन मशीन के ड्रायवर और उसके साथी युवक को गिरफ्तार कर आरोपितों से से 35 लीटर डीजल जप्त किया गया है। दोनों आरोपितों को चोरी के अपराध में रिमांड पर भेजा है।24फरवरी को डीजल -चोरी की रिपोर्ट थाना पुसौर में नितेश ठेठवार (28 साल) निवासी लालटंकी रायगढ़ ने कराई थी।उसने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसके चाचा की पोकलेन होंडाई 210 मशीन संध्या इंटरप्राइजेज कम्पनी में लगी है,जो पुसौर के बड़े भण्डार अंतर्गत रायगढ़ एनर्जी कंपनी में ऐश डाइक-2 में मिट्टी कटिंग का काम कर रही है। 23 फरवरी को पोकलेन,कंपनी के बाहर खड़ी मिली। जिसका ड्रायवर लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा निवासी जोंगरा थाना सक्ती अपने साथी के साथ मिलकर पोकलेन के डीजल टैंक से लगभग 30-35 लीटर डीजल को चोरी कर जरीकन में लेकर भाग गया है।विवेचना दरम्यान थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम एवं सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन बैरागी के हमराह मुखबिर लगाकर आरोपितों की पतासाजी किया गया।आरोपित लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा को शीघ्र हिरासत में लेने में पुलिस टीम को सफलता मिली। पूछताछ करने पर अपने साथी पवन मालाकार के साथ मिलकर पोकलेन गाड़ी से लगभग 35 लीटर डीजल चोरी करना बताया। दोनों आरोपितों के कब्जे से 35 लीटर डीजल, 33सौ रुपये बरामद कर जप्त किया गया है। दोनों को आज चोरी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।





