मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:32 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध खनन को लेकर सुरक्षा बलों के साथ छापेमारी करें अधिकारी-डीसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

देवघर। उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला खनन टाॅस्क फोर्स से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि जिला टाॅस्क फोर्स के द्वारा सुनियोजित तरीके से खनन, बालू घाट, बंदोबस्ती आदि कार्यों का निष्पादन सही तरीके से हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ हीं जिले में अवैध खनन खनन को रोकने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को निदेशित किया कि औचक रूप से सप्ताह में एक बार पूरी टीम व सुरक्षा बल के साथ छापेमारी की जाए, ताकि अवैध खनन करने वाले लोगों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। बैठक के दौरान उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी को निदेशित किया कि सभी आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध खनन, गाड़ियों द्वारा अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने के लिए टीम वर्क के रूप में कार्य करें, ताकि त्वरित व उचित धाराओं के साथ कानूनी कार्रवाई की जा सके। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा टाॅस्क फोर्स के सभी सदस्यों को निदेशित किया कि सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। ऐसे में आप सभी जब भी छापा मारने जाय तो पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल के साथ जाएं ताकि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में आसानी से निपटा जा सके। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निदेश दिया कि जिला नियंत्रण कक्ष में हमेशा 1-8 का पुलिस बल तैनात रहे ताकि खनन एवं अवैध धुलाई के संबंध में किसी भी समय कार्यवाई की जा सके। उपायुक्त ने बैठक के माध्यम से जानकारी दी कि चित्रा कोयलियरी के वाहनों द्वारा माल ढुलाई के दरम्यान तय छमता से अधिक माल की धुलाई की जा रही है जिसके एवज में जिलां परिवहन पदाधिकारी देवघर द्वारा अभीतक कुल लगभग 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उपायुक्त ने उक्त के संबंध में महा-प्रबंधक चित्रा कोयलियरी को निदेश दिया कि जल्द से जल्द जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एवं जुर्माने की राशि का मिलान करते हूए भुगतान करें। आगे उन्होंने कहा कि चित्रा कोयलियरी में जितने भी वहां का परिचालन व्यवसायिक रूप से किया जा रहा है सभी वाहनों का पंजीकरण, इन्सुरेंस आदि करवाये अन्यथा जिला खनन टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा जांच में पकड़े गए तो सभी पर विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी। उपायुक्त द्वारा शहर के मुख्य-मुख्य चौक-चौराहों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाए गये सीसी टीवी कैमरों की जानकारी ली एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया कि नगर आयुक्त देवघर के साथ समन्वय करते हुए इनका संचालन सुचारू रूप से कराए। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रेमजीत आनंद, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर दिनेश यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबियूस बारला, प्रशिक्षु आई0ए0एस0 संदीप मीणा, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें