मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: स्टेट ड्रग विभाग ने रतिया में 5 मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद: स्टेट ड्रग विभाग ने रतिया में 5 मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी

फतेहाबाद। जिले के रतिया ​क्षेत्र में नशे के बढ़ते जाल और हाल ही में हुई कुछ युवाओं की संदिग्ध मौतों के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। बुधवार को स्टेट ड्रग विभाग और स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने फरीदाबाद के सीनियर ड्रग कंट्रोल अधिकारी कृष्ण कुमार की अगुवाई में शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित मेडिकल हॉलों पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा गांव रत्ताखेड़ा, पुराना बस स्टैंड, टोहाना रोड, मेन बाजार सहित कुल 5 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। टीम ने वहां मौजूद दवाइयों के स्टॉक, बिक्री रिकॉर्ड और प्रतिबंधित नशीली दवाओं की उपलब्धता की गहनता से जांच की। सीनियर ड्रग कंट्रोल अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया की स्टेट ड्रग विभाग और स्टेट नारकोटिक्स की टीमों ने मिलकर इस अभियान को अंजाम दिया है । इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर्स में प्रतिबंधित दवाइयों सहित वहां रखे गए रजिस्टर और डॉक्टर के पर्चे का मिलान किया ताकि बिना अनुमति नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जा सके। हालांकि, बुधवार दोपहर तक चली इस कार्रवाई में टीम के हाथ कोई बड़ी बरामदगी या आपत्तिजनक दवा नहीं लगी है, लेकिन विभाग की यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। टीम के साथ मौजूद शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। शहर में किसी भी सूरत में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। टीम के अनुसार, जिन मेडिकल स्टोर्स के रिकॉर्ड में खामियां पाई जाएंगी, उनके खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें