मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

होटवार जेल में छापेमारी,खैनी, कई सामान बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार की सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में छापेमारी की गयी। मिली जानकारी के अनुसार जेल में यह नियमित मासिक निरीक्षण था। इस दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की।छापेमारी के दौरान गांजा, खैनी, गुटखा और एक पेन ड्राइव बरामद किया गया। इस पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य किसी तरह का आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं किया गया।छापामारी के दौरान रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, खेल का मैदान, पुस्तकालय, योग/ध्यान केंद्र, डेयरी, साबुन बनाने की इकाई आदि का भी निरीक्षण किया गया।एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के साथ छापेमारी दल में पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार एवं 200 पुलिस जवान शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें