राहुल गांधी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक श्रृंखला की शुरुआत की : कांग्रेस
रांची। झारखण्ड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से देश के आर्थिक संकट पर श्रृंखला के प्रथम वीडियो 'राहुल गांधी स्पीक्स ऑन इकॉनमी' को कांग्रेस पार्टी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सोमवार को जारी किया गया। ज्ञात हो कि पक्षपात और सच्चाई से परे रखकर आज देश और दुनिया की आंखों में धूल झोंकने का जो कार्य भारतवर्ष में लगातार चल रहा है उसकी सच्चाई को सामने लाने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक श्रृंखला की शुरुआत की गई है। इस श्रृंखला के प्रथम चरण में भारत चीन सीमा पर उत्पन्न स्थिति को लेकर वीडियो जारी कर देश की जनता को सच्चाई से अवगत करवाया गया था। अब दूसरे चरण में देश की आर्थिक संकट पर श्रृंखला का पहला वीडियो जारी किया गया जिसमें इस बात को खुल कर बताया गया है कि मोदी सरकार ने कैसे देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है। झारखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने भी राहुल गांधी के द्वारा उदबोधित देश के आर्थिक संकट पर श्रृंखला के प्रथम वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक ट्विटर एवं इंस्टाग्राम पर जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के द्वारा बार -बार हर मंच से पूरी ताकत से इस बात को कहा जाता रहा है कि सरकार वास्तव में अर्थव्यवस्था में सुधार चाहती है तो खर्च बढ़ाये। उधार नहीं गरीबों के हाथ मे पैसा दे न कि उद्योगपतियों को टैक्स कटौती का लाभ दे। खपत से अर्थव्यवस्था की को फिर से आरंभ करे। इधर उधर की बात कर लोगों के ध्यान भटकाने से न गरीबों की मदद होगी न आर्थिक आपदा सुलझेगी। उरांव ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के द्वारा बार बार उठाये जा रहे इस विषय पर आरबीआई ने भी मुहर लगा दी है। कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने ने भी राहुल गांधी के द्वारा देश के आर्थिक संकट पर श्रृंखला के प्रथम वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक ट्विटर एवं इंस्टाग्राम पर जारी करते हुए कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण जो आर्थिक त्रासदी आज देश झेल रहा है। देश की जनता के समक्ष कांग्रेस पार्टी के इस मुहिम से सच्चाई की आज पुष्टि हो जाएगी। आलम ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। मोदी सरकार जनता की परेशानियों को दूर करने के बजाय ध्यान भटकाने में व्यस्त है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, इरफान अंसारी, राजेश ठाकुर , मानस सिन्हा संजयलाल पासवान ने भी पार्टी के इस कैंपेन को गति देने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस वीडियो को प्रेषित किया। सभी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में चल रहे भाजपा सरकार के गलत निर्णयों यथा नोटबन्दी , गलत जीएसटी , अनप्लांड लॉकडाउन ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी है । महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे से मंत्री बन्ना गुप्ता बादल पत्रलेख सहित सभी कांग्रेसी विधायकों ने भी अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो जारी किया।





