मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर देश की खस्ता होती अर्थव्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट किया है : कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। झारखंड कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर देश की खस्ता होती अर्थव्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। अब सभी को सचेत हो जाने की आवश्यकता है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, राजेश गुप्ता और लाल किशोरनाथ शाहदेव ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2008-09 में दुनिया भर में मंदी है। अमेरिका, यूके सहित यूरो के कई देशों की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्था इसकी चपेट में आयी, लेकिन उस दौरान यूपीए शासनकाल में भारत इस वैश्विक मंदी से प्रभावित नहीं हुआ। इस संबंध में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया देश में दो तरह की अर्थव्यवस्था है। एक तो संगठित जो बड़-बड़ी कंपनियों के रूप में नजर आ रही है, जबकि दूसरी असंगठित अर्थव्यवस्था है, जिसमें किसान, मजदूर और अन्य सूक्ष्म व लघु उद्यम आते है। इसी असंगठित क्षेत्र में देश की बड़ी कार्यरत है। आज इसे तहस-नहस करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आयी है, नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन के माध्यम से असंगठित क्षेत्र को तबाह करने की साजिश रची गयी। उन्होंने कहा कि 15-20 औद्योगिक घरानों और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए पूरी तरह से असंगठित क्षेत्र को बर्बाद करने की शुरुआत की गयी, जबकि 90 प्रतिशत रोजगार लोगों को इन्हीं क्षेत्रों से मिल रहे है। जिस दिन यह खत्म हो जाएगा, देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो जाएगी। लोगों को गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके खिलाफ एकजुटता के साथ लड़ना होगा। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में राज्यवासियों ने, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे, किशोर शाहदेव और राजेश गुप्ता ने चौपट हो रही देश अर्थव्यवस्था को लेकर पार्टी की ओर से जारी वीडियो श्रृंखला को फेसबुक, ट्यूटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर कर आमजन तक पहुंचाने की कोशिश की।कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, कांग्रेस के विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने वीडियो पोस्ट शेयर किया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सोशल साइट पर आंदोलन की शुरुआत की है। इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर गजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भी आज झारखंड के कांग्रेस नेताओं ने देश के साथ मिलकर वीडियो पोस्ट किया है। देर शाम तक हजारों कांग्रेस नेताओं एवं आम लोगों ने वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री की नीतियों का विरोध किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें