मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

जाम के झाम से मुक्त होगी पहाड़ों की रानी मसूरी, पर्यटकों की राह होगी आसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

- यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने की तैयारी, जल्द शुरू होगी शटल सेवा- किंक्रैग से लाइब्रेरी चौक एवं पिक्चर पैलेस तक चलेगा दो हाईटेक बसदेहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी आने वालों की राह अब सुगम होगी। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर जनपद में जल्द ही शटल सेवा शुरू होगी। जिला प्रशासन ने मसूरी में यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रथम चरण में किंक्रैग से लाइब्रेरी चौक एवं पिक्चर पैलेस तक दो हाईटेक बस चलाया जाएगा, जो किंक्रैग पार्किंग पर स्वत: ही रुक जाएगी। इससे मसूरी वासियों और पर्यटकों की राह आसान होगी ही, साथ ही जाम से झाम से भी निजात मिलेगी।जिलाधिकारी सविन बंसल ने पर्यटन नगरी मसूरी में किंक्रैग पार्किंग को फिर से शुरू किए जाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए किंक्रैग पार्किंग से पुस्तकालय एवं पिक्चर पैलेस तक शटल बस सेवा शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 10 दिन के अंदर टेंडर करने के निर्देश देते हुए पुलिस विभाग को किंक्रैग में ऑफिस सेटअप कम्प्यूटर नेटवर्क स्थापित किए जाने के भी निर्देश दिए। पुलिस के पास सभी होटलों की अधिकतम पार्किंग सीमा की जानकारी रहेगी। किसी होटल की पार्किंग फुल होने के उपरांत वाहनों को किंक्रैग में ही रोका जाएगा। किंक्रैग से आगे शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।जिलाधिकारी ने एसपी ट्रैफिक को इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को जो भी संसाधन की आवश्यकता हो, इसके लिए फंड्स जिलाधिकारी त्वरित उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने उप जिलाधिकारी मसूरी, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी को जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी अनामिका, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें