मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते चले डंडे, धारदार हथियार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

यमुनानगर,। जठलाना में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुए

झगड़ा में धारदार हथियार व डंडे चले। जिसमें दोनों ओर से आठ लोग गंभीर रूप

से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। शनिवार को पुलिस ने

दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गांव खजूरी

निवासी पृथ्वी विजय सिंह ने बताया कि वह शनिवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे

बरखा राम के साथ अपनी स्कार्पियो कार से जा रहा था। जब जठलाना में पहुंचा,

तभी बलेनो कार में गांव के ही राजकुमार उर्फ राजू, निर्मल, सूरज व साहिल ने

उनकी कार रूकवा कर डंडों से उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। किसी तरह से वहां

से वह बचकर भागे। आगे उन्हें कार में अनीमेष, भानू, यशपाल व प्रताप सिंह

मिले। इतने में पीछे से बलेनो कार में आरोपित आ गए और उन्होंने डंडों, राड

से हमला कर दिया। जिसमें भानू, यशपाल, अनिमेष व प्रताप सिंह भी जख्मी हो

गए। जिसके बाद आरोपित वहां से भाग निकले।

वहीं दूसरे पक्ष से

राजकुमार, निर्मल ने बताया कि उनका साथी साहिल जठलाना घाट पर कार्य करता

है। सुबह वह उसे लेने के लिए कार से जा रहे थे। जब जठलाना में पंजाब एंड

सिंध बैंक के पास पहुंचे तो उनकी कार को पृथ्वी विजय ने टक्कर मार दी। कार

में प्रताप सिंह, यशपाल, अनीमेष, भानू, बरखा राम थे। आरोपितों ने चाकू व

डंडों से हमला कर दिया। उनकी कार पूरी तरह से तोड़ दी।

आरोप है कि

इस दौरान जिप के उप चेयरमैन अग्निविजय वहीं पर खड़े थे। उनके ही इशारे पर

यह हमला हुआ, क्योंकि आरोपित अवैध रूप से खाद का कार्य करता है। एक सप्ताह

पहले भी खाद की एक ट्राली पकड़ी थी। इस वजह से आरोपित रंजिश रखे हुए थे।

जठलाना थाना प्रभारी रजत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश में

झगड़ा होने की बात सामने आई है, जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें