मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब का युवक हेरोइन समेत गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंजाब का युवक हेरोइन समेत गिरफ्तार

फतेहाबाद। एसपी आस्था मोदी के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत एएनसी स्टाफ फतेहाबाद पुलिस की टीम ने बुधवार को भूना क्षेत्र से पंजाब के युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान पंजाब प्रान्त के रहने वाले के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद पुलिस की टीम एएसआई मेजर सिंह के नेतृत्व में नशा तस्करों की धरपकड़ को लेकर भूना क्षेत्र में गश्त पर थी। टीम जब रतिया से भूना रोड पर जा रही थी तभी गांव दिगोह बस अड्डे के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखते ही घबरा गया और मुड़कर तेजी से पैदल बस अड्डे के शेड के पीछे छिपने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी पुत्र मलकीत सिंह निवासी मस्तके जिला फिरोजपुर पंजाब बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 80.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर थाना भूना में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें