मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

बटाला नगर निगम के आयुक्त को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बटाला नगर निगम के आयुक्त को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बटाला नगर निगम के आयुक्त-सह-एसडीएम विक्रमजीत सिंह पांथे को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित की तलाशी के दौरान 13 लाख 50,000 रुपये की अतिरिक्त नकदी भी बरामद हुई, जिसका वह सही हिसाब नहीं दे सका।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने शनिवार को इस संबंध में बताया कि शिकायतकर्ता बटाला, जिला गुरदासपुर का निवासी है। उसने बटाला नगर निगम में सड़कों के पैच वर्क और मरम्मत का काम करवाया था। इसके दो बिल क्रमशः एक लाख 87 हजार 483 रुपये और एक लाख 85 हजार 369 रुपये के थे, जिनकी कुल राशि 3,72,852 रुपये बनती थी। जब वह इन बिलों के भुगतान के लिए बटाला के नगर निगम कमिश्नर से मिला तो कमिश्नर ने बिल पास करवाने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन यानी 37,000 रुपये रिश्वत की मांग की।इसके आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने बटाला में एक लाइट एंड साउंड शो के लिए कैमरा और संबंधित अन्य काम भी किए थे, जिसके 1,81,543 रुपये भी बकाया थे। इस तरह कुल बकाया राशि लगभग 5,54,395 रुपये थी। इन बिलों की अदायगी के संबंध में जब वह एसडीओ रोहित उप्पल से मिला तो उसने कहा कि कमिश्नर के आदेशों का पालन करना होगा और शिकायतकर्ता को बकाया राशि जारी करने के लिए 9 प्रतिशत कमीशन रिश्वत के तौर पर देना पड़ेगा। शिकायतकर्ता रिश्वत देकर अपना काम नहीं करवाना चाहता था।शिकायतकर्ता की जानकारी पर कार्रवाई करते हुये विजिलेंस ब्यूरो गुरदासपुर ने शिकायकर्ता का बयान दर्ज किया और पुष्टि के बाद टीम ने जालन बिछा कर दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में विक्रमजीत सिंह पांथे को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें