मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब रोडवेज कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार का किया विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब रोडवेज कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार का किया विरोध

चंडीगढ़। पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी न किए जाने के विरोध में शुक्रवार को हड़ताल कर दी। हड़ताल इतनी तीव्र हुई कि कई कर्मचारी नजदीकी टंकियों पर चढ़ गए। पटियाला में स्थिति और गंभीर हो गई, जहां आउटसोर्स कर्मचारियों के विरोध पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने घटना की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि रोडवेज कर्मचारियों पर हिंसा करना गलत है और सरकार को उनकी जायज मांगों को सुनना चाहिए, न कि उन्हें दबाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, "आज मेरे एक साथी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि आत्महत्या करने की कोई जरूरत नहीं है। हमें लड़ने की जरूरत है। हम सब आपके साथ हैं और मुझे उम्मीद है कि हम पूरी ताकत से लड़ेंगे। मैं हमेशा आपके साथ हूं।"

उन्होंने कहा कि संगरूर में पुलिस अधिकारियों द्वारा पत्रकारों पर किया गया हमला भी उतना ही शर्मनाक है।

पत्रकारों पर इस तरह के हमले सरकार के लोकतांत्रिक नियमों के प्रति सम्मान पर गंभीर सवाल उठाते हैं।

उन्होंने सरकार से अपील की कि पुलिस और प्रशासन कर्मचारियों के साथ आक्रामक व्यवहार न करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का काम बहुत महत्वपूर्ण है, वे दिन-रात बसों के माध्यम से लोगों की सेवा करते हैं। ऐसे में यह सही नहीं कि उन्हें मारपीट और डराने-धमकाने का सामना करना पड़े।

गौरतलब है कि इस हड़ताल की मुख्य वजह रोडवेज कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगें हैं। मुख्य विवाद 'किलोमीटर स्कीम टेंडर' को लेकर है। इस स्कीम के तहत प्राइवेट बस ऑपरेटरों को रूट्स पर टेंडर दिए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों का आरोप है कि रोडवेज की कमाई घट रही है और उनकी नौकरियां खतरे में पड़ रही हैं। इसके अलावा, वेतन वृद्धि, पेंशन, महंगाई भत्ता और ओवरटाइम भत्ते भी उनकी मांगों में शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें