मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में घायल पंजाब निवासी ट्रक चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सड़क हादसे में घायल पंजाब निवासी ट्रक चालक की मौत

गुरुग्राम : हीरो कंपनी के पास सडक़ हादसे में घायल हुए ट्रक चालक मनोहर सिंह की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव मलवल कदीम निवासी सोमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति मनोहर सिंह (57 वर्ष) दिसंबर 2025 से लुधियाना निवासी महेंद्र सिंह के ट्रक पर चालक की नौकरी करते थे। 24 मई 2026 को मनोहर सिंह सामान भरने के लिए हीरो कंपनी गुरुग्राम आए थे। इसके बाद से परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

महिला सोमा ने बताया कि तीन जून 2026 को वह अपने पति की तलाश में सदर थाना गुरुग्राम पहुंची। थाने में पता चला कि 24 मई की रात करीब 12:30 बजे हीरो कंपनी के पास एकव्यक्ति सडक़ हादसे में घायल हुआ था। घायल को पहले सिविल अस्पताल सेक्टर-10 गुरुग्राम और फिर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक जून को उसकी मौत हो गई।

परिवार ने पीजीआई रोहतक जाकर शव की पहचान की तो वह मनोहर सिंह ही थे। बताया जा रहा है कि मनोहर सिंह करीब 12:30 बजे अपने ट्रक पर चढ़ रहे थे। तभी साइड से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक मनोहर सिंह की पत्नी सोमा, दामाद सोनू सिंह और सुनील ने शव की पहचान की है। सोमा की शिकायत पर चौकी नाहरपुर रुपा पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें