मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता: एजीटीएफ और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने गैंगस्टर जसवीर सिंह उर्फ लल्ला को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता: एजीटीएफ और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने गैंगस्टर जसवीर सिंह उर्फ लल्ला को दबोचा

अमृतसर। पंजाब पुलिस को गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने अमृतसर ग्रामीण पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कुख्यात गैंगस्टर जसवीर सिंह उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया है। लल्ला विदेशी गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी जट्ट और बंबीहा गैंग का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि जसवीर सिंह उर्फ लल्ला को उसके विदेशी हैंडलर्स द्वारा प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्यों को निशाना बनाने के निर्देश दिए जा रहे थे।

लल्ला पर हत्या, पुलिसकर्मियों पर हमला और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने लल्ला के कब्जे से एक विदेशी निर्मित .30 कैलिबर पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस कार्रवाई की जानकारी दी।

पंजाब पुलिस ने लिखा, "एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ​​पंजाब ने अमृतसर ग्रामीण पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में गैंगस्टर जसवीर सिंह उर्फ ​​लल्ला को गिरफ्तार किया है। जसवीर सिंह उर्फ ​​लल्ला विदेशी गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी जट्ट और बंबीहा गैंग का एक प्रमुख सहयोगी है।

प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि लल्ला को उसके विदेशी आकाओं द्वारा प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को निशाना बनाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वह हत्या, पुलिसकर्मियों पर हमले और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल है।"

पंजाब पुलिस ने पोस्ट में आगे बताया कि गैंगस्टर जसवीर सिंह उर्फ लल्ला के पास से एक विदेशी निर्मित .30 कैलिबर की पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इससे पहले, मोगा पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 3 किलो अफीम और एक कार के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान केवल सिंह और अर्शदीप सिंह के रुप में हुई। दोनों लुधियाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपिययों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें