मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम ने रतिया में मेडिकल स्टोर पर मारा छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम ने रतिया में मेडिकल स्टोर पर मारा छापा

फतेहाबाद। पंजाब में नशे पर अंकुश लगाने को लेकर बनाई गई स्पेशल टीम द्वारा पंजाब के पातड़ा में एक युवक से नशे की गोलियां पकड़े जाने के बाद उसकी निशानदेही पर शनिवार को रतिया शहर के मेडिकल हाल पर छापेमारी की। पूछताछ में युवक ने नशे की गोलियां रतिया के एक मेडिकल स्टोर से खरीदने की बात कही थी, जिसके बाद पंजाब की स्पेशल टीम ने शहर के टोहाना रोड पुराना बस स्टैंड के सामने एक मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह मौके पर मौजूद रहे।शहर के मेडिकल स्टोर पर छापा मार कार्रवाई करने पहुंचे पंजाब की स्पेशल टीम के सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पंजाब में नशे पर अंकुश लगाने को लेकर पंजाब में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है जो नशा बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस दौरान स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि पंजाब के पातड़ा निवासी अमनदीप बाइक पर सवार होकर युवाओं को नशा सप्लाई करने जा रहा है। इस पर विशेष टीम के डीएसपी संजीव गोयल, सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह की अगुवाई में सूचना के आधार पर 6 नवंबर को अमनदीप को पकड़ा तो उसके कब्जे से 1180 नशीली गोलियां बरामद हुई।इस पर अमनदीप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी का 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। स्पेशल टीम के सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी अमनदीप ने बताया कि उक्त नशे की गोलियां वह रतिया के मेडिकल स्टोर से लेकर गया है। इसके बाद उनकी टीम ने मेडिकल संचालक के अरेस्ट और सर्च वारंट के साथ रतिया में शहर पुलिस को साथ लेकर मेडिकल स्टोर की जांच करने पहुंची है। पुलिस मेडिकल संचालक से पूछताछ और उनके सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। फिलहाल ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाया गया है उनके आने के बाद ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें