मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब पुलिस का नशा रोधी अभियान: मोगा में कासो ऑपरेशन, 53 तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब पुलिस का नशा रोधी अभियान: मोगा में कासो ऑपरेशन, 53 तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

मोगा। पंजाब में नशे के खिलाफ सख्त अभियान तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश और डीजीपी गौरव यादव के मार्गदर्शन में पंजाब पुलिस लगातार 'युद्ध नशा के विरुद्ध' मुहिम चला रही है। इसी कड़ी में मोगा शहर की सादावाली बस्ती में एक बड़ा कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया गया।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व डीआईजी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले विजय ने किया, जबकि एसपी/डीएसपी और डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में अंजाम दिया गया।

इस अभियान में अब तक सादावाली बस्ती में 40 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 53 नशा तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। आज के ऑपरेशन में 5 नई एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है और 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हेरोइन की भी बरामदगी होने की संभावना है और बैकवर्ड‑फॉरवर्ड लिंक की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के दौरान जिले की चारों सब‑डिवीजनों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

इसमें 8 गजेटेड अधिकारियों समेत करीब 300 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में बड़ा असर दिखाया है। 1 मार्च 2025 से अब तक कुल 1180 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से 63 कमर्शियल क्वांटिटी से जुड़ी हैं। इस दौरान 163 बड़े नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए, 39 किलो से अधिक हेरोइन, 29 किलो अफीम और 12.80 लाख नशीली गोलियां बरामद हुईं।

इसके अलावा 16 लाख रुपये से अधिक की ड्रग मनी जब्त की गई और 8 तस्करों की करीब 1.25 करोड़ रुपये की संपत्ति एनडीपीएस एक्ट के तहत फ्रीज की गई।

पुलिस ने 'सेफ पंजाब' टिपलाइन 97791‑00200 पर लोगों से मिली सूचनाओं के आधार पर अब तक 21 एफआईआर दर्ज की हैं।

नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में सेमिनार, रैलियां और कम्युनिटी प्रोग्राम भी लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह मुहिम अब भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी। पंजाब पुलिस का संदेश है कि नशा खत्म करना और समाज को सुरक्षित बनाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें